शहादत : तिरंगे में लिपटे पिता को ढाई साल के पुत्र ने दी अंतिम विदाई

0
3092

बक्सर खबर। कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं। जो रोंगटे खड़ी कर देती हैं। यह तस्वीर उस मासूम की है। जो तिरंगे में लिपटे अपने पिता रीतेश कुमार को अंतिम प्रमाण निवेदित कर रहा है। ढ़ाई वर्ष के इस मासूम का नाम बासू है। 25 मई को यह तस्वीर बक्सर के श्मशान घाट पर ली गई।

जहां एसएसबी 34 के जवान रीतेश कुमार उपाध्याय (36) पुत्र हरिनाथ उपाध्याय ग्राम रेका, थाना सिकरौल, का शव अंतिम संस्कार के लिए लाया गया था। बासू उनका इकलौता पुत्र है। जो पिता को प्रमाण कर रहा है। मां का नाम कावेरी है, जो भविष्य में पुत्र को बताएगी, तुम्हारे पिता देश के काम के काम आ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here