मजनुओं ने लहराया तमंचा, विरोध में सड़क जाम

0
876

बक्सर खबर। पसहरा लख पर बुधवार को कुछ लोगों ने दिन के साढ़े ग्यारह बजे खुलेआम तमंचा लहराया। ऐसा करने वालों को ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए खदेड़ दिया। लेकिन, प्रशासन द्वारा कार्रवाई न होते देख इन लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस पहुंची, ग्रामीणों की बात सूनी और लिखित शिकायत देने की बात कही। इस मामले में पसहरा निवासी मनोहर कुमार चौहान ने लिखित किशायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार तीन मार्च को खेखसी गांव निवासी मुन्ना यादव पसहरा लख पर आया था। वह नशे में लोगों को गालियां बक रहा था। इतना ही नहीं वह महिलाओं पर भी व्यंग कस रहा था। लोगों ने उसे भगा दिया। तो वह धमकी देकर गया।

अगले दिन दर्जन भर लोगों के साथ वह यहां पहुंचा। सभी खुलेआम हथियार लहरा रहे थे। यह देख ग्रामीण एकत्र हुए और उन्हें घेर लिया। यह देख वे सभी भाग निकले। इस बीच मारपीट भी हुई। इससे नाराज लोगों गांव के लोग सड़क पर जमा हो गए और सड़क जाम किया। जिसमें महिला और पुरुष सभी लोग शामिल थे। वहीं पुलिस का कहना है, यह विवाद क्रिकेट के कारण शुरू हुआ। अब यह विवाद गंभीर रुप से ले रहा है। वहीं मनोहर कुमार ने खेखसी के मुन्ना यादव, चंदन यादव और चुआड़ के धनंजय तथा उपेन्द्र पांडेय समेत दर्जन भर लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here