गंगा में लगाया महाजाल, आ अटके दो शव

0
703

– चौसा में तैनात किए गए अधिकारी व चौकीदार
बक्सर खबर। गंगा में मिल रहे शवों ने सबको झकझोर दिया है। यह बहस शुरू हो गई है। क्या लोग गंगा को भी जहरीला बना देंगे। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन ने चौसा में रानी घाट के पास महाजाल लगा दिया है। दोपहर में यह कार्य अंचल अधिकारी व मुफस्सिल पुलिस की देखरेख में यह कार्य संपन्न हुआ। जबकि मंगलवार की शाम होते-होते वहां दो शव पहुंच गए।

प्रशासन उनको भी दफनाने की योजना पर काम रहा है। वहीं दूसरी तरफ डीएम ने चौसा में चौबीस घंटे दंडाधिकारियों की तैनाती कर दी है। जगह-जगह चौकीदार लगा दिए गए हैं। अगर कोई अंतिम संस्कार के लिए आता है तो उस पर ध्यान रखा जाए। उसे गंगा में शव प्रवाहित न करने दिया जाय। साथ ही चौसा महदेवा घाट पर रेट लिस्ट लगा दी गई है। जिसमें सामान्य लकड़ी चार सौ रुपये व आम की लकड़ी का मूल्य 500 रुपये मन तय की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here