गंगा में लगाया महाजाल, अब तक पांच शव मिले

0
450

-घाटों पर कर्मी तैनात, नाव से शुरू हुई निगरानी
बक्सर खबर। गंगा में बहते शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। प्रशासन ने मंगलवार को बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर महाजाल लगवा दिया है। जिससे यूपी के तरफ से आने वाले शवों की जानकारी मिल सके। पिछले चौबीस घंटे के दौरान पांच शव वहां देखे गए। इन सभी को चौसा प्रखंड में तैनात अधिकारियों की देखरेख में बुधवार की सुबह दफनाया गया। वहीं दूसरी तरफ प्रशासन ने चौसा के महादेवा घाट पर चौबीस घंटे अधिकारियों की तैनाती कर दी है।

जो जल प्रवाह करने वालों को रोकेंगे। जिलाधिकारी अमन समीर ने बुधवार को चार गश्ती दल बनाए हैं। जो बक्सर के अहिरौली घाट से लेकर चौसा के रानी घाट तक नाव के सहारे गश्त करेंगे। अगर कहीं इस तरह के शव गंगा में बहते नजर आए तो उन्हें समय रहते दफनाया जा सके। प्रशासन ने यह कदम सोमवार को चौसा में मिले 71 शव के बाद उठाया है। साथ ही आम जन से आग्रह किया गया है। गंगा को प्रदूषित होने से बचाए। अगर मरीज की मौत कोविड से होती है। वैसे लोगों का अंतिम संस्कार सरकार अपने खर्च पर कराएगी। वहीं गरीब परिवारों को तीन हजार रुपये कबीर अंत्येष्टी योजना से देने की बात कही गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here