एक जून तक बढ़ाई गई लॉकडाउन की अवधि

0
590

-मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
बक्सर खबर। प्रदेश में लॉकडाउन की अवधि एक जून तक बढ़ा दी गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। हालांकि पूर्व से इसकी संभावना व्यक्त की जा रही थी। तीसरी बार इसमें विस्तार होगा। क्योंकि पूर्व से जारी आदेश 25 मई को समाप्त हो रहा था।

इसी बीच आज दोपहर में मुख्यमंत्री का संदेश आ गया। जिसमें उन्होंने कहा है इसके बेहतर परिणाम देखने को मिले हैं। अर्थात प्रदेश में फैल रहे संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ रही है। इसी को देखते हुए एक सप्ताह का समय और बढ़ाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here