पत्नी के सामने जीवन साथी का निकला दम

0
1625

-उसकी चित्कार सुन सबकी आंखे हुई नम
बक्सर खबर। अपने पति के साथ ललिता देवी मायके केसठ लौट रही थी। दोनों साइकिल से यात्रा कर रहे थे। तभी कतिकनार पुल के समीप अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। महिला सड़क पर गिरी और पति पुल से नीचे नहर में। जहां उसे गंभीर चोट आई। वह खड़ा नहीं हो पाया। यह देख पत्नी जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगी। आस-पास के लोग आए और दोनों को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मुन्ना राम (32) को मृत घोषित कर दिया।

जांच में पता चला उसके पैर टूट गए हैं। सर में गहरी चोट थी। शायद इसी वजह से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह रोहतास जिला के चतरा गांव का निवासी था। इसी बीच खबर ललिता के मायके तक पहुंची। घर वाले वहां पहुंचे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना नावानगर थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लेकिन, ललिता की रूदन देखकर सबका गला भर आया था। क्योंकि वह घर का इकलौता सदस्य था। उसके पीछे अब दो बच्चे और दो बेटियां रह गई है। उनकी परवरिश कैसे होगी। सबकी जुंबा पर यही बात थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here