एलआइसी एजेंट की सड़क दुर्घटना में मौत

0
3391

-कृष्णाब्रह्म के पास एनएच पर हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। बाइक से बक्सर जा रहे एलआइसी एजेंट की दुर्घटना में मौत हो गई है। मृतक कृष्ण मुरारी मिश्रा पिता धनेश्वर मिश्रा जवही दियर, थाना ब्रह्मपुर के निवासी थे। सूत्रों के अनुसार बुधवार की शाम वे ब्रह्मपुर की तरफ से बुलेट बाइक पर सवार हो बक्सर जा रहे थे।

इसी दौरान कृष्णाब्रह्म् के समीप उनकी बाइक का संतुलन खराब हुआ। सड़क के मध्य बने डीवाडर से जा टकराए। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार उनकी ससुराल बक्सर में थी। वहीं वापस लौट रहे थे। संभवत: उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सर में गहरी चोट लगने के कारण की उनकी मृत्यु हुई है। इसकी प्राथमिकी कृष्णाब्रह्म थाने में दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here