‌‌‌चलिए जेल, नहीं चलेगा अपराध का खेल

0
1115

-विशेष अभियान में पुलिस ने भेजा डेढ़ सौ को जेल
बक्सर खबर। कप्तान यूएन वर्मा इन दिनों सख्त हुए जा रहे हैं। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए उन्होंने नए पुराने सभी अपराधियों को अंदर भेजने की योजना बना रखी है। फिलहाल वैसे लोगों को खदेड़-खदेड़ कर पकड़ा जा रहा है। जिनका अपराधिक इतिहास रहा है। अर्थात उनके वारंट की तलाश हो रही है। जिनकी जमानत की अवधि समाप्त है। या जो पूर्व से फरार चल रहे हैं। सभी को जेल भेजा जा रहा है। अपने जिले में पिछले चार-पांच दिनों से यह अभियान चल रहा हैं।

सूचना के अनुसार डेढ़ सौ से अधिक लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी को बड़े घर भेजा जा रहा है। क्योंकि ताजा रिपोर्ट के अनुसार नए अपराधी भी पुराने लोगों के संरक्षण के कारण ही आगे बढ़ रहे हैं। यह अभियान होली से पहले भी चला था। तब दो दिन में ढ़ाई सौ लोग जेल भेजे गए थे। फिलहाल कोरोना का असर भी इन अपराधियों पर पड़ेगा। क्योंकि वैसे ही मामलो की सुनवाई होनी जो आवश्यक हों। ऐसे में जो पकड़े गए, वे कुछ दिनों तक आराम करेंगे। उन्हें भीड़ से दूर रहने का मौका मिलेगा। जहां बाहरी दुनिया से कम लोग जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here