जाने किस विधानसभा में कितने लोगों ने किया मतदान

0
1419

-सबसे अधिक राजपुर एवं बक्सर शहर में सबसे कम मतदान
-मतों के प्रतिशत में सबसे पिछड़ा ब्रह्मपुर
बक्सर खबर। इस बार के चुनाव परिणाम जो हों। लेकिन, मतदान का प्रतिशत बहुत निराशा जनक नहीं रहा है। जिला प्रशासन ने आज गुरुवार को जो रिपोर्ट जारी की है। उसमें मतदान का प्रतिशत 55.41 प्रतिशत दर्शाया गया है। हालांकि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले यह दो प्रतिशत कम रहा है। इस बार के चुनाव में सर्वाधिक प्रतिशत राजपुर विधानसभा का रहा है। यहां का मतदान प्रतिशत 56.67 है। इस विधानसभा में कुल वोटरों की संख्यां 3 लाख 23 हजार 216 है। जिसमें से 1 लाख 83 हजार 179 लोगों ने मतदान किया है।

वहीं बक्सर विधानसभा दूसरे नंबर है। यहां 56.29 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार 2 लाख 88 हजार 55 मतदाताओं में से 1 लाख 62 हजार 148 ने मतदान किया है। लेकिन, शहर का वोट प्रतिशत सबको चौकाने वाला है। नगर के 80 मतदान केन्द्रों पर महज 25 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जो पिछले दो दशक के चुनाव में सर्वाधिक कम है। वैसे ग्रामीण इलाकों में हुए मतदान के प्रतिशत के कारण बक्सर विधानसभा का मत प्रतिशत बेहतर दिख रहा है।

-जिला मीडिया कोषांग द्वारा जारी रिपोर्ट चार्ट

तीसरे नंबर पर है डुमरांव विधानसभा। यहां 54.44 प्रतिशत लोगों ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया है। 3 लाख 15 हजार 976 मतदाताओं में से 1 लाख 72 हजार 21 लोगों ने मतदान किया है। रिपोर्ट के अनुसार ब्रह्मपुर विधानसभा सबसे पीछे है। यहां 54.37 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां के कुल वोटर की संख्या हैं 3 लाख 37 हजार 334 है। जिसमें से 1 लाख 83 हजार 393 लोगों ने मतदान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here