तीन साल बाद गिरफ्तार हुआ हत्यारोपी कलक्टर पांडेय

1
1018

-देसी कट्टा व 15 कारतूस बरामद
बक्सर खबर। हत्या के मामले में फरार चल रहा कलक्टर पांडेय गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसके घर से एक देसी कट्टा व 15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बगेन थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात उसके गांव पिपराढ़ में छापामारी की। पुलिस को देखते ही वह घर से भाग निकला।

लेकिन, दूर तक खदेड़ कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष अजय रजक के अनुसार इसके विरूद्ध भतीजे सिविल सर्जन पांडेय की हत्या का आरोप है। उस समय एक महिला भी घायल हुई थी। इसके खिलाफ 17 फरवरी 2018 को नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई। घटना के बाद से ही यह फरार चल रहा था। पुलिस ने कई मर्तबा पहले भी इसे दबोचने का प्रयास किया। लेकिन, यह हर बार बच निकले में सफल रहा।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here