ट्रैक्टर और बोलेरो की टक्कर में चालक की मौत

0
817

बक्सर खबर। बोलेरो और ट्रैक्टर की हुई टक्कर में चालक की मौत हो गई। दुर्घटना बुधवार की रात नौ बजे डुमरांव पथ पर टेढ़की पुल के समीप हुई। घायल ट्रैक्टर चालक को अस्पताल लाया गया। लेकिन, उसकी सांसे टूट चुकी थी। सूचना मिलते ही डुमरांव थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला उसका नाम कृष्णा राय (40) पुत्र स्व. यमुना राय था।

वह ट्रैक्टर का चालक था, और स्वयं काम भी करता था। देर शाम भाड़ा गाड़ी चलाकर अपने गांव लालगंज कड़वी लौट रहा था। तभी टेढ़की पुलिस के समीप तेज बोलेरो से उसके वाहन की टक्कर हुई। मोड़ होने के कारण ट्राली पलटी और वह भी नीचे जा गिरा। जिसकी जद में आने से वह बुरी तरह घायल हो गया। लोगों ने देखा तो अस्पताल ले गए। शायद वह बज जाए। लेकिन, होनी को कुछ और ही मंजूर था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here