घायल दरोगा की हालत नाजुक

0
2415

-राजद अध्यक्ष की तलाश में जुटी पुलिस
बक्सर खबर। शराब पीने वालों को गिरफ्तार कर लौट रहे कृष्णाब्रह्म के एसआई बांका चौधरी पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। हमले में घायल दरोगा को काफी चोटें आई थी। उनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन, उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया है। पूछने पर एसपी यूएन वर्मा ने पिछले सात दिनों से उनका उपचार चल रहा है। इस बीच उनकी हालत में सुधार नहीं होते देख पीएमसीएच भेजा गया है।

हम आपको यहां बता दें घटना 22 फरवरी की है। टुड़ीगंज बाजार में सोवा पंचायत के पूर्व मुखिया सह राजद प्रखंड अध्यक्ष डुमरांव को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने एसआई पर हमला किया था। आरोपी मनोज ठाकुर को लोग छुड़ा ले गए थे। जिसे पुलिस ने नोनियापुरा गांव से शराब के नशे में साथ गिरफ्तार किया था। लेकिन, लौटने के दौरान यह हमला हुआ। जिसमें 21 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी है। जिसमें सोवां और नोनियापुरा के लोगों के नाम है। पुलिस ने इस सिलसिले में कार्रवाई तेज कर दी है। अभी तक नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश जारी है। कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद राय ने कहा कि फरार चल रहे आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here