नाजायज संबंध बना रियांश की हत्या का कारण

0
5811

-पुलिस ने आरोप युवक को किया गिरफ्तार
बक्सर खबर। भारतीय संस्कृति से जो शिक्षा मिली है। वह मनुष्य में संस्कार को बढ़ावा देती है। जो उसे नजरंदाज करता है। तो उसके भयानक परिणाम सामने आते हैं। 3 मई को सिमरी के बड़का नगपुरा गांव से रियांश लापता हो गया था। अगले दिन उसका शव मिला। पुलिस ने जांच के लिए खोजी कुत्ते को बुलाया। कुत्ता दो जगह गया। एक खंडहर में, दूसरा पड़ोसी के घर के पास। जहां युवक का शव मिला था। पुलिस समझ गई, घटना में कोई गहरा राज है।

जब पड़ोस के युवक राहुल यादव को गिरफ्तार किया गया तो उसने सच बता दिया। पूछताछ पूरी होने के बाद आज मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया। यह जानकारी डुमरांव के एसडीपीओ केके सिंह ने दी। मौके पर थानाध्यक्ष जुनैद आलम मौजूद थे। जिस युवक को इस आरोप में जेल भेजा गया है। वह शादीशुदा नहीं है। उसके संबंध बच्चे की मां से थे। पुरी कहनी, बयां करना श्रेयकर नहीं है। वैसे भी अब इस युवक का जीवन और दूसरे परिवार का भविष्य दोनों प्रभावित हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here