‌‌‌सिकरौल में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

0
718

मकरसंक्रांति पर लगता है तीन दिनों का मेला
बक्सर खबर। नावानगर प्रखंड के सिकरौल में प्रत्येक वर्ष मकरसंक्रांति पर मेला लगता है। तीन दिनों तक यह उत्सव चलता है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह रहता है। जिसे लोग खिचड़ी मेला के नाम से भी जानते हैं। मेले से एक दिन पहले यहां घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि कृष्णानंद सिंह ने किया। इस मौके पर पंचायत मुखिया विभोर द्विवेदी, सत्येन्द्र सिंह इंग्शिलपुर मुखिया, अजय पांडेय बेलाव मुखिया व हवलदार सिंह भदार मुखिया विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे।

इन तीनों के अलावा जिला पार्षद मुन्ना सिंह व वैभव यादव भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में नागेन्द्र सिंह मुंगांव का घोड़ा प्रथम रहा। दूसरे स्थान पर राजेन्द्र सिंह धमछुआ एवं तीसरे स्थान पर इन्द्रदेव सिंह अतमी का घोड़ा रहा। मंच संचालन पवन सिंह ने किया। इस दौरान कमेटी के सदस्य धनजी दुबे, जेलर सिंह, बुलेट चौधरी, दीपक चौधरी, विशाल सिंह, मुन्ना चौधरी, सुधिर दुबे, विक्की पटेल, गौतम कुमार, पप्पु कुमार आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here