ऐतिहासिक पल -नेता जी की याद में राजकीय समारोह, पोर्टब्लेयर जेल पहुंचे मंत्री अश्विनी चौबे

0
1770

‌‌‌परिवार समेत जेल पहुंच गए केन्द्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे
बक्सर खबर। पोर्ट ब्लेयर की सेल्यूलर जेल। जहां देश के क्रांतिकारियों को अंग्रेज कालापानी की सजा देते थे। इस द्वीप पर पहली बार 30 दिसम्बर 1934 को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिंद फौज का झंड़ा फहराया था। इस वजह से इसे सुभाष अथवा स्वराज द्वीप भी कहते हैं। इस ऐतिहासिक झण को यादगार बनाने के लिए 76 वीं वर्षगांठ पर सोमवार को समारोह आयोजित किया गया। इसके मुख्य अतिथि रहे बक्सर के सांसद सह केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पाठकों को ज्ञात हो कि 75 वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ध्वज फहराया था।

इस मौके पर वहां पहुंचे सांसद ने जेल का भी भ्रमण किया। जहां क्रांतिकारी रखे जाते थे। वे वीर सावरकर के कक्ष तक गए। वहां बैठकर साधना की। राज्य मंत्री श्री चौबे ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस आजादी के बहुमूल्य अनमोल नायक हैं। उन्होंने सर्वप्रथम आजादी का झंडा जिसे अब सुभाष चंद्र बोस ने द्वीप कहा जाता है वहां फहराया था इस जगह पर मुझे आज ध्वजारोहण करने का मौका मिला, यह एक गौरवशाली और प्रेरणादायक पल रहा। सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर 150 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगा हुआ है। इस अवसर पर अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल डी के जोशी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सावरकर कक्ष को नमन करते अश्विनी चौबे

स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के कक्ष को देख भावुक हुए राज्य मंत्री
बक्सर खबर। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे सेल्यूलर जेल जाकर स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर जी के कक्ष को नमन किया। शहीदों को श्रद्धांजलि दी व उन्हें याद किया। उन्होंने बताया कि मन काफी उद्वेलित था जब 12’×7′ फिट के कक्ष को देखा। जिसमें केवल एक रोशनदान था। उन्हें 10 वर्ष तक भयंकर यातनाएं दी गई। जिसका स्मरण करते ही मन विचलित हो उठा।

सावरकर कक्ष में ध्यान लगाते अश्विनी चौबे

उनके कक्ष में शांति का अनुभव हुआ। उन्हें याद करते हुए आंखों से अश्रु धारा प्रवाहित होने लगा। ऐसे वीर भूमि जहां यातनाओं को सहन करके भी हमारे सेनानी कभी दिग्भ्रमित नहीं हुए और भारत माता की जय, वंदे मातरम कहते हुए सूली पर चढ़ गए। इस पुण्य भूमि को नमन करके यहां की माटी का तिलक लगाया और संकल्प लिया कि अपने शरीर के रक्त का एक एक कतरा देश के लिए न्योछावर करूँगा।

सुबाष द्वीप पर राजकीय समारोह में अश्विनी चौबे

सीएए पर जनता को गुमराह कर रहे हैं विपक्षी दल
बक्सर खबर। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच द्वारा पोर्ट ब्लेयर के स्वराज द्वीप पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री चौबे ने भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर विपक्षी दल गलत बयान बाजी कर रहे हैं। जनता को उकसाने का कार्य कर रहे हैं। जो निंदनीय हैं। उन्होंने कहा कि सर्व धर्म समभाव वाला यह देश है। इस अधिनियम से सर्वधर्म समभाव को और अधिक मजबूती मिलेगी। यह नागरिकता देने वाला कानून है, लेने वाला नहीं। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश सहित अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here