पत्नी की हत्या कर खुद लटका फांसी पर

1
4894

-बेटे ने कहा भुखमरी है कारण, मुफस्सिल थाने की घटना
बक्सर खबर। पत्नी की हत्या कर देवदत स्वयं फांसी के फंदे पर झूल गया। यह खौफनाक वाकया मुफस्सिल थाना के कोडरवा गांव का है। मौके पर पुलिस पहुंची हुई है, पूछताछ जारी है। जो जानकारी सामने आ रही है। उसके अनुसार देवदत पासवान ने गला रेतकर अपनी पत्नी नवरसिया देवी को मार डाला। उसके बाद अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसने ऐसा क्यूं किया। यह बात खुलकर सामने नहीं आ रही है। लेकिन, ऐसा आपसी विवाद के कारण ही हुआ होगा। इसकी संभावना जतायी जा रही है।

इनकी उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के आस-पास बतायी जा रही है। उनके पांच बेटे हैं। सबकी शादी हो चुकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनको आवास भी मिला है। जिसमें देवदत रहते थे। पांचो बेटे दूसरे घर में रहते हैं। उनमें से एक ने कहा पापा ने बेटे की चिंता में जान देदी। उसे काम नहीं मिल रहा है। उसने घटना को आत्महत्या बताया। और उसका मुख्य कारण भुखमरी। पुन: जो अपडेट सामने आएगा। उससे आपको अवगत कराया जाएगा।

1 COMMENT

  1. bhai ye nitish Sarkar ka den hai jiske karan sc st ke log aatmahatya kar or karwa rahe hai . jisase unako sarkari Naukri mile

    jai hind

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here