एक-एक कर निकले चार नाग, एक को लोगों ने मारा

0
1261

– स्नेक रेस्क्यूवर हरिओम ने तीन को बचाया
बक्सर खबर। औद्योगिक इलाके में स्थित शिवरात्रि अस्पताल के पास रविवार को एक-एक चार नाग निकले। जिसे देखकर वहां हड़कंप की स्थित पैदा हो गई। हुआ कुछ यूं की दोपहर के वक्त अस्पताल के बगल में निर्माण कार्य चल रहा था। तभी एक नाग निकला। मजदूरों ने उसे मार दिया। नाग मरा तो कुछ देर बाद नागिन निकली। फिर क्या था, लोगों के हाथ पांव फूलने लगे। मजदूरों ने काम करने से मना कर दिया। आपसी में विमर्श किया गया। पास में ही स्नेक रेस्क्यूवर हरिओम का गांव है। सूचना दी गई। खबर मिलते ही हरिओम ने नागिन को रेस्क्यू किया। लेकिन, अभी वहां अपने घर अहिरौली पहुंचे ही थे।

पीछे से फोन आया। एक और नाग निकला है। वे पुन: वहां गए, दूसरे को पकड़ा। जहां वे एक-एक कर निकल रहे थे। वह पुराना कमरा था। जिसकी फर्श तोड़ नया निर्माण किया जा रहा था। थोड़ी देर में एक और नाग सामने आया। अर्थात दो नाग और एक नागिन को उन्होंने पकड़ा। वे बताते हैं, जाड़े के मौसम में सांप खतरनाक नहीं होते। इस मौसम में उनकी शक्ति कमजोर पडऩे लगती है। ऐसे में लोगों को उनसे सजग होने की जरुरत है। मारने की नहीं। अगर आपके सामने भी ऐसी कोई समस्या आए तो आप हरिओम को 8789042874 पर संपर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here