पूर्व प्रधानमंत्री की अटल सेना ने मनायी जयंती

0
119

-भोजपुरी को अश्लीलता मुक्त बनाने पर हुई चर्चा
बक्सर खबर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शहर के नया बाजार में आयोजित हुई। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी व श्रद्धा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से हुआ। जिसमें अटल सेना एवं भोजपुरी करे पुकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद कुमार तिवारी शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन आदर्श का परिचय देता है। राजनीति के इस महापुरूष का अनुसरण करना अपने जीवन को सार्थक बनाना है।

इसके अलावा भोजपुरी में व्याप्त अश्लीलता के खिलाफ भी आवाज उठायी गई। सभी ने कहा हमारी भाषा के साथ लोक गायक खिलवाड़ कर रहे हैं। मर्यादा का हनन हो रहा है। इसके खिलाफ सभी लोग एकजुट होकर कार्य करें। कार्यक्रम में सुनील पाठक महामंत्री, मुन्ना तिवारी जिलाध्यक्ष, चंदन पांडेय उपाध्यक्ष, रविरंजन चौबे, राम प्रकाश पासवान, श्वेता सोनल चौबे, राजेश कुमार, राज कुमार रजक, हरिओम पांडेय, ज्ञानेश्वर पाठक, श्याम वर्मा, बिहार सिंह कुशवाहा, चुन-मुन पंडित व संजय शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here