ईशु के जन्मदिन पर उत्सव का नजारा

0
90

-चर्चो में आयोजित हुई प्रार्थना सभाएं
बक्सर खबर। प्रभु ईशु के जन्मदिन पर जिले के सभी गिरजाघरों में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कोविड को ध्यान में रखते हुए सबको सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया था। चर्चो में समय भी अलग-अलग निर्धारित किया गया था। जिससे एक साथ कहीं भीड़ न जमा हो। मुख्य समारोह दो जगह आयोजित थे।

क्रिसमस मनाते छोटे बच्चे

नया बाजार के कथैलिक चर्च में सुबह नौ बजे। वहां विशप सबैस्टीयन कल्लुपुरा, फादर अनिल व रजा ने प्रार्थना करायी। वहीं शहर के मध्य में स्थित मेथोडिस्ट चर्च में फादर तैलुथू ने प्रार्थना करायी। वहीं जिले के अन्य प्रमुख गिरजाघर जैसे कृतपुरा में 10 बजे, नदांव में 11 बजे प्रार्थना हुई। निर्देशों को दरकिनार कर बहुत से लोग इसमें शामिल हुए।

क्रिसमस के मेले में सेल्फी लेती युवतियां

कैडल जला लोगों ने प्रार्थना की। साथ ही एक दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दी। बच्चों में भी इसको लेकर काफी उत्साह दिखा। वे सांता का अनुकरण करते दिखे। क्रिसमस ट्री बनाए और केक काट क्रिसमस मनाया। कई जगह गिरजाघरों में मेले जैसा नजारा दिखा। अगर बात उत्साह की करें तो बच्चों के उत्साह ने इसे त्योहार का रुप दे दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here