कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी का निधन, पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

0
937

बक्सर खबर। राजपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व कांग्रेसी नेता रामगृह राम का सोमवार को तडके निधन हो गया। सूचना के मुताबिक वे काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। अपने अन्तिम समय में बेटी की ससुराल उत्तर प्रदेश के लहना गांव में रह रहे थे। जहां 77 साल की आयु में अन्तिम सांस ली। वे मूलरूप से नागपुर पंचायत के कजरियां गांव के रहने वाले थे। सन् 2000 के विधान सभा चुनाव में उन्हें पार्टी ने राजपुर सुरक्षित विधान सभा का उम्मीदवार बनाया। हांलाकि वे चुनाव हार गए। मौत की खबर पाकर उन्हें श्रद्धांजलि देने पार्टी के कई प्रमुख नेता चौसा स्थित शमशान घाट पहुंचे।

सभी ने तिरंगा देकर सम्मान के साथ पुष्प अर्पित कर नम आंखों से विदा किया। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कामेश्वर पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, रमेश तिवारी, ठाकुर दयाल पाण्डेय, राजारमण पाण्डेय, राज ऋषि अशोक पाण्डेय, राजपुर के प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र राम के अलावे कई लोग मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा। वे बड़े ही मिलनसार और उच्च व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। उनका हमें छोड़कर जाना एक अपूर्णीय क्षति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here