खबर का असर : नियमों की अनदेखी करने वाले बस संचालक पर जुर्माना

0
2262

-परिवहन विभाग ने बस संचालक को थमाया नोटिस
बक्सर खबर। लॉकडाउन के दौरान दिए गए निर्देशों और परमिट शर्तो का उल्लंघन करने के आरोप में बस चालक को परिवहन विभाग ने नोटिस थमाया है। सूचना के अनुसार ब्रह्मपुर से बक्सर के चली बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। वाकया दो दिन पहले का है। जिसमें सवार युवक ने ऐसा करने का विरोध किया।

इस वजह से उसे बीच रास्ते में ही उतार दिया गया। युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना पक्ष रखा। खबर प्रकाशित हुई तो प्रशासन ने उसके उपर संज्ञान लिया। परिवहन विभाग के अनुसार परमिट नियमों की अनदेखी और लॉकडाउन के दौरान दिए गए प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में उन्हें नोटिस भेजा गया है। इस एवज में बस संचालक से जुर्माना वसूला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here