जिसके लिए धड़कता था दिल, उसी ने मार दी गोली

0
2984

– हत्या के बाद पति व ससुराल वाले फरार
बक्सर खबर । जिसके साथ प्यार हुआ और फिर शादी। उसी ने गोली मार शारदा की हत्या कर दी। यह घटना मंगलवार को सिकरौल थाना के गोपपुर गांव में हुई। हत्या पति लालू यादव उर्फ चन्द्रराज ने की। ऐसी सूचना मिली है। परिवार वालों ने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। लेकिन किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस पहुंची तबतक घर फरार हो गए।

पूछने पर डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने बताया 1 साल पहले इनकी शादी हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। बाद में घर वालों की सहमती से वे साथ रहने लगे। दोनों परिवार एक ही समुदाय के हैं। इसलिए कोई पारिवारिक अनबन नहीं थी। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में अनबन होने लगी थी। आज मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे के लगभग गोली चलाने वाले ने शारदा के सीने में गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके मायके वालों को इसकी सूचना दी है। वह रोहतास जिले के दिनारा थाना अंतर्गत बिशनपुरा गांव की निवासी भुवर यादव की पुत्री थी। शिकायतकर्ता के नहीं होने के कारण अभी  तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here