‌‌‌पूर्व चेयरमैन अरविंद सिंह का निधन

0
3082

बक्सर खबर। नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद उर्फ मुन्ना सिंह का निधन हो गया है। शुक्रवार की रात ग्यारह बजे के लगभग उन्होंने अंतिम सांस ली। वीर कुंवर सिंह कोलानी स्थित आवास पर देर रात से ही उनके प्रियजनों का आना-जाना लगा है। अरविंद सिंह बक्सर वर्ष 2002 से 07 तक मुख्य पार्षद रहे। एक कार्यकाल पूरा हो जाने के बाद उनकी पत्नी शकुंतला देवी भी यहां का मुख्य पार्षद रहीं। परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया वे कई वर्षो से बीमार थे।

उनका गुर्दा खराब हो गया था। इस वजह से प्रत्येक सप्ताह डायलीसीस कराना पड़ता था। वे मूल रुप से उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला अंतर्गत सोनहुली गांव के निवासी थे। लेकिन, पिछले तीस वर्षो से उनका परिवार यहीं बक्सर में रहता चला आ रहा है। उनके दिवंगत होने का समाचार सुनने के बाद शहर के बहुत से लोग संवेदना प्रकट करने पहुंचे। परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया। दोपहर एक बजे लगभग उनका अंतिम संस्कार यहां चरित्रवन के श्मशान घाट पर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here