मारपीट में पांच जख्मी, दस के खिलाफ एफआइआर

0
1397

बक्सर खबर। राजपुर थाना के मुकुंदपुर गांव में 27 तारीख को विवाद हुआ। पीडि़त पक्ष कमजोर था। थाने आया लेकिन, प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। कुछ युवकों ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। बात एसपी कार्यालय तक पहुंची। तब 29 तारीख को पुलिस जागी और वहां पहुंची। मौके पर जाने पर पता चला। खुद को दलित बताने वाले परिवार ने कैसे पड़ोस के लोगों के उपर अत्याचार किया है। तब जाकर पुलिस ने उसकी प्राथमिकी दर्ज की। इसमें कुल दस लोगों को आरोपी बनाया गया है। विवाद की वजह भूमि का विवाद है। रामवृक्ष राम और सत्यनारायण गोसाई के परिवार के बीच इसको लेकर लंबे समय से तनातनी है।

तीन दिन पहले जब बारिश हुई तो गोसाई परिवार झोपड़ी नुमा घर की मरम्मत कर रहा था। पड़ोस में रहने वाले रामवृक्ष के परिवार के छत के उपर से ही हमला कर दिया। इतने ईट-पत्थर चलाए कि कई लोग घायल हो गए। विवाद यहां ही नहीं थमा। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट भी हुई। जिसमें सत्यनारायण गोसाई चंदन गोसाई, धर्मेंद्र गोसाई, शीला देवी, लालसा देवी घायल हो गए। उसी हालत में सभी राजपुर थाना पहुंचे। उनका उपचार पास में स्थिति पीएचसी राजपुर में कराया गया। मामले के संबंध में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए सत्यनारायण गोसाई ने गांव के दस लोगों को आरोपी बनाया। इस संबंध में थाना प्रभारी रंजीत सिन्हा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here