‌‌‌किसानों को मिलेगा कृषि उपकरण के लिए 75 प्रतिशत का अनुदान

0
1040

-मुख्यमंत्री ने कहा खेत में पराली न जलाएं, यह बहुत जरुरी है
बक्सर खबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इटाढ़ी प्रखंड के उनवांस गांव पहुंचे थे। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा। पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। खेत में पराली जलाने से गंभीर समस्या पैदा हो रही है। आप ऐसा न करें। सरकार अपने स्तर से प्रयास कर रही है। हम किसानों को डंठल निकालने वाले कृषि उपकरण, हैपी शीडर, मल्चर आदि खरीदने में सहयोग करेंगे। उन्होंने इसी दौरान कहा। ऐसे उपकरणों की खरीद पर 75 प्रतिशत तक का अनुदान देने का निर्णय लिया गया है। उनका यह कथन, किसानों के हित में दिखा।

लेकिन, मौसम की मार से परेशान किसानों के बारे में वे कुछ नहीं बोले। यह जरुर कहा, मौसम के अनुसार फसल चक्र को ध्यान में रखकर खेती करनी होगी। हम सिंचाई की लागत कम करने के लिए कृषि फिडर से आपको बिजली देने का प्रयास शुरू कर चुके हैं। आज हर गांव तक बिजली पहुंच गई है। साथ ही जर्जर तारों को बदलने का कार्य भी तेजी से चल रहा है। इसके अलावा उन्होंने जल-जीवन-हरियाली पर विशेष चर्चा की। पर्यावरण का संरक्षण हो सइके लिए पौधे लगाएं, बारिश के जल को संरक्षित करें। सरकार ने तय किया है। सभी पारंपरिक जल स्त्रोतों का जिर्णोद्धार किया जाएगा। उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here