‌‌‌डेढ़ वर्ष की बच्ची के लिए सिपाही बना फरिस्ता

1
3187

बक्सर खबर। डेढ़ वर्ष की बीमार बच्ची दो दिन से अस्पताल में दाखिल थी। एक डाक्टर ने उसे रेफर कर दिया था। क्योंकि उसकी स्थिति गंभीर थी। शरीर में खून की कमी के कारण वह कमजोर पड़ती जा रही थी। लेकिन, उसका ब्लड ग्रुप ऐसा था कि कहीं मिल नहीं रहा था। परेशान परिवार वालों ने शहर के समाजसेवी रामजी सिंह से संपर्क किया। क्योंकि ब्लड़ बैंक ने पहले ही कह दिया था। हमारे पास बी नेगेटिव ग्रुप का खून नहीं है।

प्रतिज्ञा नाम की बच्ची को यहां के शिशु रोग विशेषज्ञ डा तनवीर फरीदी के यहां दाखिल किया गया। उन्होंने जांच के बाद बताया। इसके शरीर में बहुत कम खून है। चार-पांच घंटे के अंदर व्यवस्था करनी होगी। अन्यथा इसे बाहर ले जाए। लोगों की टीम इस अभियान में जुट गई। इसी बीच नगर थाने में तैनात टाइगर मोबाइल के जवान मनीष कुमार सिंह को यह बात पता चली। उपर वाले की नेमत थी।

वे तुरंत ब्लड बैंक गए। रक्तदान किया और बच्ची का उपचार शुरू हो गया। सिविल लाइन के रहने वाले प्रतिज्ञा के पिता पंकज श्रीवास्तव ने उनको बहुत धन्यवाद दिया। इसकी तस्वीर बक्सर खबर को भेजते हुए समाजसेवी रामजी सिंह ने कहा। हम अक्सर पुलिस के बारे में गलत सोचते हैं। लेकिन, आज मनीष ने जो किया। वह साबित करता है। पुलिस वाले नैतिक रुप से किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटते।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here