कार्यपालक सहायकों ने किया समाहरणालय का घेराव जोरदार प्रदर्शन

0
166

-शहर में निकला जोरदार प्रदर्शन, राजनीतिक दलों का भी समर्थन
बक्सर खबर। सरकारी दफ्तरों में बतौर सहायक काम करने वाले कम्प्यूटर आपरेटर पिछले 11 दिन से हड़ताल पर हैं। उन्होंने अपनी आठ सूत्री मांगों के लेकर गुरुवार को शहर में जबरदस्त प्रदर्शन किया। साथ ही समाहरणालय का घंटे भर घेराव किया। कमलदह सरोवर धरना स्थल से उनका यह प्रदर्शन शहर की तरफ निकला। पहले ज्योति चैक पुन: अंबेदकर चैक होते हुए समाहरणालय गोट तक। जहां घेराव का कार्यक्रम हुआ। वहां पहुंच इन लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय को ज्ञापन सौंपा।

धरना का संचालन राजेश कुमार सिंह ने किया। इधर जिलाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि संगठन के निर्देश पर अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने के लिए 26 मार्च को राज्य स्तरीय धरना एवं बीपीएसएम का घेराव करने के लिए जिले के सभी कार्यपालक सहायक पटना जायेगे। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के जिला सचिव महेन्द्र प्रसाद ने बताया कि आपके मांग पत्र को जिलाधिकारी को दिया गया और जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया की यह मांग पत्र सरकार के समक्ष रखे।

-शहर में प्रदर्शन निकालते कार्यपालक सहायक

वहीं पाठक जी, उमेश कुमार, महेन्द्र कुमार, अभय, कमलेश शर्मा, रवि , विपिन कुमार, अनिल कुमार वर्मा, सत्येन्द्र कुमार यादव, लाल वचन भारती, मुकेश कुमार, राज कुमार, जितेन्द्र कुमार पासवान, धनलाल पासवान, चन्द्रशेखर चैधरी, मो0 ईबरार अंसारी, दीपक कुमार,रोहन कुमार अमीरूल हक अंसारी, बजरंगी सिंह, राज किशोर, विमल कुमार मौर्य, चन्दा खातुन, प्रियंका कुमारी, सिता कुमारी , मंजू बाला, सीमा कुमारी, श्वेता कुमारी, अंशु कुमारी, सुशीला कुमारी, सबिता कुमारी, अर्चना कुमारी, स्नेहलता कुमारी, कंचन कुमारी,प्रिया कुमारी, अर्चना कुमारी सैकड़ो कार्यपालक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here