बच्चो के विवाद में बड़ो ने की मारपीट, महिला समेत पांच घायल

0
535

– इलाज के लिए भेजे गए पीएचसी, पुलिस कर रही छानबीन
बक्सर खबर। बच्चों के झगड़े में बड़े एक दूसरे के सामने आ गए। फिर जमकर मारपीट हुई और महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घटना मुफस्सिल थाना के मिश्रवलिया गांव की है। सूचना के अनुसार दो घरों के बच्चे घर के आगे बैठ एक दूसरे पर कंकड़ फेंक रहे थे। तभी एक पत्थर दूसरे बच्चे को लग गया। जिसके परिजन द्वारा कंकड़ मारने वाले के पिता से शिकायत की गई। पहले इस बात पर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ, बाद में बात हाथापाई और फिर डंडे चलने लगे।

जिसमे एक तरफ से पांच लोग जख्मी हो गये। जिसमे तीन लोगों सर फट गया। घायल खून से सने कपड़े पहने थाने पहुंचे। जनकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव निवासी सुरेश यादव और जितेंद्र शुक्ला के बच्चो के बीच विवाद था। मारपीट में जितेंद्र शुक्ला, हरेंद्र शुक्ला, आशीष शुक्ला, फूलकुमारी देवी और रिंकी देवी को चोटें आई हैं। थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की करवाई करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here