नामांकन पत्रों की जांच के दौरान डुमरांव में दो उम्मीदवारों के पर्चे रद्द

0
500

-21 से 23 तक लिए जाएंगे नाम वापस, 24 को मिलेगा चुनाव चिह्न
बक्सर खबर। डुमरांव नप चुनाव के तहत पिछले तीन दिनों से चल रहे स्कूटनी का कार्य शनिवार को संपन्न हो गया। इस दौरान दो लोगों का नामांकन वैध नहीं पाया गया। जिसके कारण उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। यह जानकारी डुमरांव के एसडीएम सह निर्वाची पदाधिकारी कुमार पंकज ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्य पार्षद के लिए कुल 17 लोगों ने आवेदन किया था। जो सभी वैध पाए गए है। वहीं उप मुख्य पार्षद के लिए 19 प्रत्याशियों ने आवेदन किया था। जिसमें सभी की जांच की गई सभी के कागजात पूर्ण थे।

वहीं वार्ड पार्षद के लिए 251 प्रत्याशियों ने नमांकन किया थां जिसमें 2 अवैध पाए गए है। इस तरह से 249 आवेदन वैध पाए गए है। जिन दो प्रत्याशी का नमांकन रद्द किया गया उनमें वार्ड 25 से उम्मीद्वार खुशी चंद हैं। उन्हें न्यायालय से दो साल की सजा हो चुकी है। नप चुनाव गाइड लाइन के अनुसानर छह माह के कोर्ट से दोषी पाए जाने वाले प्रत्याशी भी चुनाव नहीं लड़ सकते है। वहीं दुसरी उम्मीद्वारा वार्ड 35 से चिन्ता थी। जो चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइड लाइन को पुरा नहीं कर सकी। जिसके कारण उन्हें अवैध घोषित किया गया है। अगले तीन दिन नमांकन वापसी होगी। उसके बाद ही तय हो पाएगा कि कितने उम्मीद्वार मैदान में बच रहे हैं। उन्हें 24 को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here