राज अस्पताल में मनाई गई डुमरांव महराज की पुण्यतिथि

0
122

– सरकार लगवा रही है अनुमंडल मुख्यालय में प्रतिमा
बक्सर खबर। डुमरांव महाराज स्व कमल सिंह की दूसरी पुण्यतिथि बुधवार को राज अस्पताल डुमरांव में मनाई गई। उनके ज्येष्ठ पुत्र व निवर्तमान डुमरांव महराज चन्द्र विजय सिंह ने उन्हें पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। लोगों ने उन्हें याद करते हुए कहा प्रथम व द्वितीय लोक सभा के सदस्य रहे

महाराज ने डुमरांव ही नहीं पूरे शाहाबाद में शिक्षा के क्षेत्र में बडे काम किए हैं। जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उनके सम्मान में राज्य सरकार भी अनुमंडल कार्यालय में उनकी प्रतिमा लगवा रही है। जिसका कार्य प्रारंभ हो गया है। पुण्यतिथि कार्यक्रम में शिवजी पाठक, रिंकू पांडे ,कृष्णा पाठक, अमरीश पाठक, मनीष कुमार, शशि, गौतम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here