‌‌पहली लोकसभा के सदस्य रहे डुमरांव महाराज कमल सिंह का निधन

0
8614

-पैतृक आवास पर आज तड़के हुआ स्वर्गवास, कल होगा अंतिम संस्कार
बक्सर खबर। प्रथम लोक सभा के सदस्य रहे डुमरांव महाराज कमल बहादुर सिंह का निधन हो गया है। आज रविवार की सुबह पांच बजे के लगभग उन्होंने अंतिम सांस ली। महाराज पिछले कुछ वर्षो से अस्वस्थ चल रहे थे। बीती रात उनका स्वास्थ्य कुछ ज्यादा खराब हुआ। पूरी रात परिवार और उनके निजी चिकित्सक साथ रहे। लेकिन, सुबह होते-होते वे स्वर्ग सिधार गए। पूछने पर इस बात की तस्दीक उनके जेष्ठ पुत्र युवराज चंद्रविजय सिंह ने की। महाराज 93 वर्ष 3 माह की आयु पूरी कर चुके थे। परिजनों के अनुसार सोमवार को बक्सर के गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।

52 से 62 तक रहे लोक सभा सदस्य
बक्सर खबर। देश की प्रथम व दूसरी लोक सभा के सदस्य रहे महाराजा कमल बहादुर सिंह का जन्म 29 सितम्बर 1926 को हुआ था। वे महाराजा बहादुर राम रणवीजय प्रसाद सिंह व महारानी कनक कुमारी की पहली संतान थे। देहरादुन करनल ब्राउन कैम्ब्रीज स्कूल से अपनी शिक्षा प्रारंभ करने वाले कमल सिंह की शादी रायबरेली के तिलई राज घराना के विश्वनाथ प्रसाद सिंह की पुत्री उषा रानी के साथ हुई थी। उनकी पत्नी उषा रानी का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। इनके दो पुत्र हैं। जेष्ठ पुत्र का नाम चन्द्र विजय सिंह व छोटे पुत्र का नाम मान विजय सिंह है।

लोकसभा चुनाव के दौरान ली गई महाराज की फाइल फोटो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here