न करें लापरवाही, समाप्त नहीं हुआ लॉकडाउन

0
2124

-यात्री वाहनों पर विशेष नजर रखने की हिदायत, उल्लंघन पर होगा जुर्माना
बक्सर खबर। लॉकडाउन समाप्त नहीं हुआ है। इस लिए बाहर निकले वाले लोग लापरवाही न बरतें। इसके लिए राज्य सरकार के गृह विभाग ने नया पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया है। 30 सितम्बर तक लॉकडाउन प्रभावी है। गृह मंत्रालय भारत सरकार के पत्र का हवाला देकर जारी किए गए पत्र में कहा गया है। विशेषकर उन इलाकों पर ध्यान दिया जाए। जो कंटेनमेंट जोन हैं। कंटेनमेंट जोन का सीधा अर्थ है। जहां मरीज मिल रहे हैं।

साथ ही नगर परिषद क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरतने की चेतावनी दी गई है। इस पत्र के आलोक में जिला प्रशासन ने भी निर्देश जारी किया है। जिसकी प्रति दोनों अनुमंडल पदाधिकारी व नगर परिषद को भेजी गई है। उसमें कहा गया है। भीड़ वाली जगहों पर माइक का प्रबंध हो। लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही यात्री वाहनों पर विशेष नजर रखी जाए। अगर वे मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हों। तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here