डीएम ने बजा दी स्कूलों की घंटी

1
5780

-प्रशासन ने मांगी सूची, तीन हजार के पार पहुंचे प्रवासी
बक्सर खबर। जिले में बाहर से आने वाले प्रवासी लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। फिलहाल उनकी संख्या तीन हजार के पार पहुंच गई है। जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि अगले कुछ दिनों में यह संख्या और बढऩे वाली है। जिले में अबतक जितने भी क्वॉरंटाइन केन्द्र बने हैं। वहां लोगों की संख्या क्षमता के अनुरुप अथवा कहीं-कहीं ज्यादा भी हो गई है। मौजूदा हालात में जिलाधिकारी ने केन्द्रों को बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए उन्होंने सभी स्कूलों की घंटी बजा दी है। फिलहाल उन स्कूलों की सूची मांगी गई है। जहां कम से कम बीस लोगों को ठहराया जा सके।

इसके लिए पेयजल और शौचालय की उपलब्धता अनिवार्य है। इसे देखते हुए वैसे स्कूलों की सूची मांगी गई है। वहां की व्यवस्था स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षक संभालेंगे। इस लिए सभी शिक्षकों का नाम और नंबर उपलब्ध कराने का कहा गया है। इसके लिए प्रखंडवार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिम्मेवारी भी सौंप दी गई है। सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और संकुल समन्वयक इस कार्य में जुट गए हैं। वे सूची बनाकर प्रखंड कार्यालयों को सूचित कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने सारे इंतजाम के लिए सबकी जवाबदेही भी तय कर दी है। अर्थात इस सप्ताह जिले में और भी केन्द्र खुल जाएंगे। यह बात सबके सामने आ जाएगी।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here