‌‌‌जल-जीवन-हरियाली के लिए डीएम ने जलाई जागरुकता की मशाल

0
671

बक्सर खबर। जल-जीवन-हरियाली अर्थात जीवन के लिए जल और हरियाली दोनों नितांत आवश्यक हैं। उनके बगैर जीवन की कल्पना नहीं हो सकती। यह बात हम सभी को समझनी होगी। आवश्यकता है, हम सभी को इसके लिए एक साथ आने की। यह सिर्फ हमारी नहीं पूरे, बिहार, देश और दुनिया की जरुरत है। इसे समझना होगा। हम लगातार प्रकृति द्वारा प्रदत संसाधनों का दोहन कर रहे हैं। इस वजह से आज पर्यावरण में असंतुलन देखने को मिल रहा है।

इससे बचने के लिए आपको, हमको आगे आने होना। यह बाते जिलाधिकारी ने आज गुरुवार को अपने कार्यक्रम के दौरान लोगों से कही। जिन्हें वे 19 तारीख को आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला के लिए जागरुक करने गए थे। डीएम राघवेन्द्र सिंह व पुलिस कप्तान ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। शाम में डुमरांव पहुंचे और वहां मशाल जुलूस में शामिल हुए। हम तो कहेंगे, अगर आपकी खुमारी मकरसंक्रांति स्नान के बाद उतर गई हो। तो शेष बचे दो दिनों में जागरुकता लाने का प्रयास करें। अपना समय निकालकर पर्यावरण के लिए 19 तारीख को मानव श्रृंखला में जरूर शामिल हों।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here