पहली ही बैठक में डीएम की अधिकारियों को चेतावनी

0
4688

-कल से शुरू होगी प्रखंड व अंचलों की निगहबानी
बक्सर खबर। जिलाधिकारी अमन समीर ने आज शनिवार को सभी मातहत अधिकारियों के साथ बैठक की। पहले ही दिन उन्होंने इशारों ही इशारों में सबको चेतावनी देते हुए कहा। कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। चाहे अधिकारी हों अथवा कर्मचारी। सभी लोग बेहतर ढंग से काम करें। तभी हर कार्य समय से पूरा होगा। दिन के ग्यारह बजे सभा कक्ष में बैठक शुरू हुई। सभी अधिकारियों से उनका परिचय जाना गया। साथ ही उनके कार्य की प्रगति भी।

उन्होंने किसान क्रेडीट कार्ड, स्टूडेंट क्रेडीट कार्ड और आयुष्मान भारत योजना के तहत बन रहे गोल्डन कार्ड के बारे में जाना। गोल्डन कार्ड की धीमी गति से वह नाराज थे। उन्होंने कहा प्रतिदिन अब इसकी समीक्षा होगी। इसके अलावा उन्होंने लोक शिकायत निवारण पर भी जोर दिया। आवेदनों का त्वरित निष्पादन हो। बैठक में उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार व सिविल सर्जन के अलावा सभी विभागों के प्रभारी पदाधिकारी व अभियंता भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here