‌‌‌अस्पताल की गंदगी देख भड़के डीएम

0
3266

-साफ-सफाई के दिए निर्देश, चौसा व राजपुर का हुआ निरीक्षण
बक्सर खबर। जिलाधिकारी अमन समीर रविवार को चौसा व राजपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे। चौसा में उन्होंने सभी अधिकारियों से मुलाकात की और उनके कार्य की प्रगति जानी। रविवार होने के बाद भी सभी पदाधिकारी अपने कार्यालयों में जमें रहे। मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय के साथ उन्होंने सात निश्चय योजना के बारे में गहन चर्चा की। साथ ही शराब बंदी पर भी आवश्यक निर्देश दिए।

लगे हाथ कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान भवन में लगे जाले देख उन्होंने पूछा क्या यही स्वच्छता है। पास के प्राथमिकी स्वास्थ्य केन्द्र गए। वहां भी गंदगी दिखी। परिसर के पास ही चापाकल है। वहां पास पानी जमा था। उन्होंने कहा शॉक पीट बनवाएं, यहां पर्याप्त जगह है। पार्क बनवाएं और इसकी घेराबंदी का इंतजाम करें। उन्होंने वहां मौजूद बीडीओ अशोक कुमार, सीओ नवल कांत को निर्देश दिए।

प्रखंड परिसर में ही पुलिस सप्ताह कार्यक्रम के तहत पुलिस-पब्लिक वाली-बाल मैच था। डीएम ने उसका शुभारंभ भी किया। उनके साथ सदर एसडीओ केके उपाध्याय भी थे। फिर डीएम राजपुर प्रखंड चले गए। वहां का हाल भी देख वे दंग थे। निरीक्षण का पहला दिन था। इस लिए सभी को सलाह देते दिखे। उनकी बातों से लग रहा था। वे स्वच्छता प्रेमी हैं। रविवार होने के बाद भी कार्यालयों को निरीक्षण यह बता रहा था। काम के आगे छुट्टी का कोई मतलब नहीं। सजग रहें, जनाब कहीं भी और कभी भी पहुंच सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here