‌‌‌जिला जज ने लिया न्यायालय परिसर का जायजा, स्वच्छता के निर्देश

0
266

बक्सर खबर। फिलहाल कोरोना वायरस को लेकर पूरा देश अलर्ट मोड में है। आज सोमवार को जब न्यायालय खुला तो जिला जज हरीन्द्र नाथ ने परिसर का जायजा लिया। सुरक्षा कर्मियों और नगर पालिका के लोगों को तलब किया गया। उन्हें जरुरी निर्देश दिए गए। जिला जज ने पूरे परिसर में साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्हें चेताया गया। कहीं गंदगी नहीं होनी चाहिए। मुख्य गेट के पास हाथ धोने का इंतजाम रहे। यहां प्रवेश करने वालों को हर एहतियाती जानकारी दी जाए।

उन्हें सफाई के लिए जागरुक किया जाए। इसके अलावा उन्होंने सभी विभागीय लोगों को भी हमेशा स्वच्छ रहने की सलाह दी। वहीं दूसरी तरफ डुमरांव के अनुमंडल न्यायालय में भी सतर्कता बरती गई। अवन न्यायाधीश प्रथम ब्रज किशोर सिंह की अध्यक्षता में कर्मियों और अधिवक्ताओं की अलग-अलग बैठक हुई। सभी को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया। न्यायालय कक्ष में भी भीड़ न हो। इसका निर्देश दिया गया। उच्च न्यायालय से जो निर्देश प्राप्त हुए हैं। उसका अनुसरण किया जाए।

डुमरांव न्यायालय में हाथ धोते लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here