37 वाहन नीलाम करेगा जिला प्रशासन

0
5461

-इस माह की 24 तारीख को लगेगी बोली
बक्सर खबर। शराब तस्करी के आरोप में पकड़े गए 37 वाहनों को जिला प्रशासन निलाम करेगा। इसकी अनुमति जिलाधिकारी ने दे दी है। 24 सितम्बर को इसके लिए बोली लगाई जाएगी। जिसका स्थान समाहरणालय सभा कक्ष होगा। प्रशासन ने इसके लिए कई शर्ते रखी हैं। बोली लगाने वालों को पहले वाहन का अग्रधन जमा करना होगा। इसके बाद ही वे नीलामी प्रकिया में शामिल हो सकेंगे। कौन से वाहन नीलाम हो रहे हैं। उसके लिए कितनी राशि जमा करनी होगी। इसकी सूची उत्पाद विभाग के कार्यालय में उपलब्ध है।

वहीं अग्रधन भी जमा होगा। जिसे नकद अथवा बैंक ड्राफ के माध्यम से जमा किया जा सकता है। जारी सूची का अवलोकन करने से पता चलता है। इसमें अधिकांश बाइक है। कुछ कारें और ऑटो रिक्शा भी हैं। शर्तों के अनुरुप अगर वाहन के स्वामी को भी उसे लेने का मौका दिया जाएगा। लेकिन, उन्हें उच्चतम बोली की रकम विभाग को देनी होगी। साथ ही जो लोग बोली लगाएंगे। उन्हें 28 सितम्बर तक पूरी राशि जमा करनी होगी। अन्यथा उनके अग्रधन की राशि जब्त कर ली जाएगी।
यहां भी देख सकते हैं सूची
सूची पेज नंबर 1

सूची पेज नंबर 2

सूची पेज नंबर 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here