‌छात्रों के बीच पहुंचे डीएम, जल जीवन हरियाली पर की चर्चा

0
585

बक्सर खबर। जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह बुधवार की सुबह चेतना सत्र में एमपी हाई स्कूल पहुंचे। उन्होंने बच्चों संग प्रार्थना की और उनके साथ अपने अपना अनुभव साझा किया। उनके साथ जल जीवन हरियाली अभियान पर चर्चा की। आप इस देश के भविष्य हैं। आपको आज से ही तैयार रहना होगा। जो भविष्य की चुनौतियां हैं।  19 जनवरी को मानव श्रृंखला का निर्माण किया जाना है।

उससे पूर्व आपके विद्यालय में स्वच्छता, जल संरक्षण, नशा मुक्ति, जल संरक्षण पर चित्र प्रतियोगिता होगी। आप अच्छे चित्र बनाए। य उसे अपने घर ले जाए। किसी कार्ड बोर्ड पर लगाकर घर के बाहर लगाए। जिससे बड़े लोग भी जागरुक हों। अच्छे संदेश देती आपके नाम की पेंटिग लोगों को संदेश देगी। साथ ही उन्होंने बच्चों को जागरुक करते हुए कहा। ठंड का मौसम है। पैर में जूते और सर पर टोपी जरुर लगाएं। बाल अच्छे हैं और रहेंगे। उसकी चिंता न करें।


डीएम ने किया कम्प्यूटर लैब का निरीक्षण
बक्सर खबर। जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह एमपी हाई स्कूल के कम्प्यूटर लैब को देखने गए। जहां धूल की मोटी परत जमी थी। लैब बंद था, बच्चों की पढ़ाई भी बंद थी। डीएम ने प्रधानाध्यापक से पूछा। यह क्या हाल बना हुआ है। उन्होंने कहा कम्प्यूटर बहुत पुराने हैं। चल नहीं रहे, इस वजह से पढ़ाई बंद है। डीएम ने उनसे पूछा इस मद में राशि है या नहीं। पता चला राशि है। लेकिन, डीएम ही उस समिति के अध्यक्ष हैं। उनकी अनुमति के बगैर नए कम्प्यूटरों का क्रय नहीं हो सकता। डीएम ने कहा अध्यक्ष को बहुत काम है। आप प्रधानाध्यापक हैं। क्रय संबंधित फाइल अपडेट कर मिले। जल्द से जल्द यहां पढ़ाई शुरू कराएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here