भोजपुर पहुंचे डीजीपी, अपनी टीम को सराहा

0
3294

-बक्सर पहुंच जानेंगे जिले का हालचाल
बक्सर खबर। राज्य के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय नया भोजपुर पहुंचे हुए हैं। उन्होंने कंटेनमेंट इलाके का जायजा लिया। वहां की विधि व्यवस्था देखी। गांव में भ्रमण किया। पुलिस को सोशल डिस्टेसिंग के बारे में समझाया और अब तक के कार्य के लिए सराहा। हालांकि डीजीपी के आगमन की पूर्व सूचना कोई नहीं थी। इस लॉकडाउन में जब वे अचानक पहुंचे तो पूरा महकमा चौकन्ना हो गया।

लेकिन, जब वे नया भोजपुर गांव में गए। तो वहां की तैयारी, जगह-जगह लगे जागरुकता बैनर देखकर उन्होंने प्रशासन और पुलिस दोनों की प्रशंसा की। सूचना के अनुसार वहां से जिला मुख्यालय पहुंच रहे हैं। यहां भी विभागीय तैयारी का जायजा लेंगे। यह भी संभव है, वे पुलिस का उत्साह बढ़ाने पुलिस लाइन तक जाए। क्योंकि आजकल डीजीपी अपने विभागीय लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्वयं फोन भी करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here