पत्रकार अर्नव गोस्वामी की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन

0
191

विद्यार्थी परिषद ने जलाया महाराष्ट्र सरकार व प्रशासन का पुतला
बक्सर खबर। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की डुमरांव इकाई ने आज गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार व प्रशासन का पुतला जलाया। डीके कालेज गेट के समक्ष हुए प्रदर्शन में शामिल छात्र पत्रकार अर्नव गोस्वामी की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। कार्यक्रम का नेतृत्व परिषद के नगर मंत्री उत्तम पाठक ने किया व संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण कुमार ने। पुतला दहन के उपरांत नुक्कड़ सभा हुई। जिसे संबोधित करते हुए बक्सर एवं भोजपुर जिले के विभाग संयोजक दीपक यादव ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार एवं प्रशासन द्वारा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ एक पत्रकार के साथ निर्मम व्यवहार किया जा रहा है।

वह भी इसलिए की उस पत्रकार ने देश विरोधी ताकतों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। टुकड़े टुकड़े गैंग का चेहरा बेनकाब किया था। पालघर में हुए संतों की हत्या आवाज उठाया। बिहार के बेटे सुशांत सिंह राजपूत के हत्या मामले में रुचि दिखाते हुए बॉलीवुड के माफियाओं का काला चेहरा उजागर किया था। इससे परेशान महाराष्ट्र की सरकार ने उसे खिलाफ साजिश की है। क्योंकि उसने सोनिया सेना एवं शिवसेना के चरित्र को लोगों के सामने उजागर किया। वे एक साहसी पत्रकार हैं। उन्हें सरकार डरा नहीं सकती।

अगर अर्नव गोस्वामी को न्याय नहीं मिला तो परिषद कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन को तैयार हैं। वही प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संटू मित्रा ने कहा कि सरकार हिंदू विरोधी गठजोड़ के साथ काम कर रही है और हिंदुत्व समर्थित जो लोग हैं उसको दबाने के लिए महाराष्ट्र सरकार का यह कुकृत्य निंदनीय है। मौके पर विष्णु शंकर सोनी, उदय कुमार, अभिषेक वर्मा समेत कई लोगों ने सभा को संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन नगर सह मंत्री शुभम सिन्हा ने किया। मौके पर गोलू लाला, रितिक कुमार, विनोद पाठक, दीपक दुबे, राजा बाबू, मनोज चौधरी, मनोज चौधरी, बट्टू गोलू गगन समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here