फौजी की मौत, गांव में मातम

1
4567

बक्सर खबर। फौजी अनिल गोस्वामी का मंगलवार को स्वर्गवास हो गया। यह दुखद वाकया उनके साथ लखनउ में हुआ। बिहार 10 बटालियन के अनिल मध्य प्रदेश के मउ में सेवारत थे। एक सप्ताह पहले उनकी अचानक तबियत खराब हुई। पहले उन्हें आर्मी अस्पताल में दाखिल किया गया। लेकिन, हालत बिगड़ती देख उन्हें एयर एम्बुलेंस से लखनउ अस्पताल ले जाया गया।

जहां 26 मई को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके साथियों ने बक्सर खबर को बताया कि उन्हें जौडिंस की शिकायत थी। सबकुछ इतनी जल्द हुआ कि किसी के पास अवसर नहीं मिला। सूत्रों ने बताया दो वर्ष पहले उनकी शादी हुई थी। संभवत: पत्नी गर्भवती है। वे सिमरी प्रखंड के ढ़काइच गांव के निवासी थे। उनका छोटा भाई भी आर्मी में है। जो जम्मू में पोस्टेड है। इस दुखद घटना से पूरा गांव आहत है।

1 COMMENT

  1. भगवान इनकी आत्मा की शांति दे ये देश के बीर सपूत थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here