ठोरा नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

0
1126

बक्सर खबर। ठोरा नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव आज बुधवार को देखा गया। ग्रामीणों की सूचना पर इटाढ़ी थाने की पुलिस बसुधर गांव पहुंची। शव पानी में रहने के कारण पूरी तरह फुल गया था। उससे दुर्गंध आ रही थी। कोई पास जाने को तैयार नहीं था। देखने वालों ने अनुमान लगाया यह दो-तीन दिन पुराना शव है।

आस-पास के लोगों को बुलाकर पहचान की कोशिश भी हुई। लेकिन, दोपहर बाद तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। शव कहां से आया, क्या यह कोई लावारिस व्यक्ति है या इसकी हत्या कर नदी में फेंका गया है। ऐसी तमाम चर्चाएं वहां हो रही थी। लेकिन, किसी भी नतीजे पर कोई नहीं पहुंचा। अंतत: पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेजने की बात हुई। स्थानीय लोगों ने बताया देखने से ऐसा लग रहा था। उसकी उम्र पचास वर्ष के आस-पास होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here