नहर किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

0
1327

-स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम
बक्सर खबर। राजपुर थाना के जमौली नहर समीप अड़तीस वर्षीय व्यक्ति की हत्या हो गई है। घटना मंगलवार रात की है। उसका नाम बबन राम बताया जा रहा है। जो जमौली में बीती रात टेंट के सामान के साथ आया था। बुधवार की सुबह इसी गांव की नहर किनारे उसका शव देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने तक स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कर ली। वह राजपुर थाना के रौनी गांव का रहने वाला है।

वहीं कुछ लोगों ने बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया उसके गले में मफलर लपेटा हुआ था। जिसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है। किसी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है। हालांकि पुलिस अभी अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंची है। घटना का कारण क्या, किसने ऐसा किया? यह सवाल भी सर उठाए खड़े हैं। मृतक के पिता बसंत राम से पुलिस ने संपर्क साधा है। लेकिन, बयान अभी सामने नहीं आया। साथ ही अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे हैं। जाम से कुछ नहीं होने वाला। आप लोग इस अपराध के खुलासे में मदद करें। जिससे घटना के बारे में पता लग सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here