बक्सर खबर। ससुराल पक्ष वाले अपनी बहू की जान लेना चाहते हैं। इसकी वजह यह है कि उनके द्वारा दहेज में मांगे गए रुपये उनको उपलब्ध नहीं कराए जा रहे। यह गंभीर आरोप अंकिता कुमारी ने लगाया है। इसकी प्राथमिकी आज रविवार को डुमरांव थाने में दर्ज कराई गयी। उनकी शादी वर्ष 2017 में छठिया पोखरा निवासी विजय उर्फ आकाश महतो से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक सबकुछ ठीक था। लेकिन, इस बीच सास व अन्य परिवार वाले 50 हजार रुपये की मांग करने लगे।
इसकी सूचना अंकिता ने अपने मायके वालों को दी। लेकिन, उन लोगों ने बताया कि हमारे पास फिलहाल रुपये नहीं हैं। इसी वजह से उसके साथ मारपीट हो रही है। अपनी लिखित शिकायत में उसने कहा है शादी के समय तीन लाख रुपये और सामथ्र्य के अनुरुप परिवार वालों ने सोने के आभूषण भी दिए थे। लेकिन, ससुराल वालों ने फिर भी दया नहीं की। मुझे इतना मारा की पेट का बच्चा भी खराब हो गया। पुलिस के अनुसार अंकिता रोहतास जिला के दिनारा थाना अंतर्गत अरथूर गांव की रहने वाली है। उसने अपनी प्राथमिकी में ससुराल पक्ष के सास, ससुर, ननद समेत पूरे परिवार को इस मुकदमें फंसाया है।





























































































