‌‌‌पिस्तौल लगाकर अपराधियों ने लूटे 90 हजार

0
744

बक्सर खबर। बाइक सवार अपराधियों ने शुक्रवार को 90 हजार रुपये लूट लिए। घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के करमी गांव के पास की है। सूचना के अनुसार भारत माइक्रो फाइनेंस कर्मी मनीष कुमार श्रीवास्तव करमी गांव गए थे। लोगों से किस्त की राशि लेकर वे लौट रहे थे। उस समय दिन के ढ़ाई बज रहे थे। इसी बीच रास्ते में अपराधियों ने उन्हें असलहे के बल पर रोक लिया। उनका बैग जिसमें रुपये थे व मोबाइल फोन ले भागे।

बैग देने में आनाकारी करने पर उन्होंने कर्मी को एक-दो हाथ लगाए और धक्का दे गिरा दिया। अपराधियों के जाने के बाद दहशत जदा मनीष करमी गांव वापस लौट गए। ग्रामीणों के मदद से उन्होंने कंपनी के लोगों को फोन किया। उनके दूसरे साथी मदद को आए। फिर वे लोग इटाढ़ी थाना पहुंचे। अपनी शिकायत दर्ज करायी। पूछने पर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना को सत्य मानते हुए अपराधियों की पहचान और धरपकड़ में पुलिस जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here