नेता, अफसर, पत्रकार सब बेइमान, जनता है साधु

0
639

बक्सर खबर (माउथ मीडिया)। आज सुबह ही सुबह बतकुच्चन गुरू का फोन आया। हालचाल शुरू हुआ तो उनका मिजाज उखड़ा हुआ था। वजह वर्तमान दौर और आज का सिस्टम। उन्होंने मुझे तो बोलने का मौका ही नहीं दिया। एक साथ सबके उपर बरसे जा रहे थे। नेता, अफसर, पत्रकार सब बेइमान हो गया है। बेचारी जनता मारी जावे है। कवनो सरवा नाहीं मिले जौन केहू के अच्छा कहें। हम सोच के परेशान हैं। इस जौन लोग, नेता, अफसर, पत्रकार हैन। सब का कौने दूसरे ग्रह से आइल हउअन। उहो सबे एही देश के मनई हैं।

फिर सबके सब बेइमान कइसे हो सकत हैं। जनता अपने के साधु कहे है। तो ससुर गांव-गांव में जे मडर करे हैं। कोई के बाइक, कवनो मिला के मोबाइल छीने हैं। उ कौन देश के लोग हैं। जब सब जनता साधु हौ, तो इ सब मिला का से आइल हैन। पड़ोसी के पड़ोसी से ना बनत हौ। फिर भी जनता साधु हौ। बाप के बेटा गरियावे है, भाई पर लाठी बरसावे हैं। लेकिन, उ जनता हैन। ए बदे साधु हैं। गरीब मनइ रुपया बदे अंगुठा केन्द्र पर जावे है। वहां एक के बदले डेढ़ रुपया निकाल लेवे हैं। लेकिन, उ साधु हैं।

सेल्फी वालन के चक्कर में आइल हौ करोना
बक्सर खबर। मैंने बतकुच्चन गुरू का मिजाज उखड़ा देखा तो उनका ध्यान बटाने की गरज से बीच में टोका। कहां आप सिस्टम पर भड़के हुए हैं। यह बताइए इ कोरोना कैसे आया है। इसके बारे में कुछ सोच रहे हैं। मेरी बात सुन वे खामोश हो गए। थोड़ी  देर बाद बोलना शुरू हुए। हमके लगता है, करोना नयका जमाना के सेल्फी खिचें वालन के चलते आया है। कवनो बड़ मनई राही में दिख जाए। तो इस सब देहे पर चढ़ जाता था। टोकने पर कहता था, सेल्फी लेना है। कवनो नेता अधिकारी पास में आया नहीं। सर एगो फोटो हो जाता। कह के सट जाता था। भगवान इ लुर देखे तो भड़क गए। इस सब मरद मेहरारू केहू के नहीं छोड़ता था। सोशल डिस्टेसिंग का मर्यादा भुला गया था सब। साधु सब के चलल मुश्किल हो गवा था।

भगवान सोचे रहीन होंगे। इस सब के दिमाग अइसे ठीक न होगा। ए ही बदे आया है करोना। मैं हंसे बगैर नहीं रह सका। उनसे एक सवाल और पूछ लिया। तो अब लोग सेल्फी नहीं ले रहे होंगे। बतकुच्चन गुरु तो महा गुरू हैं। चुप तो रहने हैं नहीं। बोले अइसन ना हो। सेव वाली जौन कंपनिया है। ओकर फोनवा जौन मिला रखले हउवन। उ सब अकेले में शीशा के सामने सेल्फी लेवे हैं। उ सब अबहू ना माने होंगे। उ सब का सुतार आ गया है। घर में अकेले मजे में फोटू खिचता होगा। फिर वे भी हंसने लगे और बाते वहीं रुक गई। फिर मैने उनसे इजाजत ली और फोन कट किया। (नोट -माउथ मीडिया बक्सर खबर का साप्ताहिक व्यंग कालम है। जो शुक्रवार को प्रकाशित होता है।)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here