कोरोना अपडेट : मिली राहत पर लापरवाही खतरनाक

0
2226

सिपाही की ससुराल के चार लोग मिले नेगेटिव
बक्सर खबर। कोरोना के लेकर जिले ने बड़ी सफलता हासिल की है। जैसा की यहां आप आंकड़े में देख सकते हैं। कुल संक्रमित में से 11 ठीक हो चुके हैं। अन्य 45 संक्रमित लोगों के ठीक होने का इंतजार है। उनका उपचार चल रहा है। कल तक जीन 26 की रिपोर्ट का इंतजार था। उनमें से भी 21 नेगेटिव रहे हैं। अर्थात फिलहाल चार लोगों की रिपोर्ट का ही इंतजार है। यहां से गैर जिले में योगदान करने गए सिपाही के ससुराल के चार लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कुल मिलाकर पुरानी चेन टूट सी गई है।

लेकिन, इसका अर्थ यह कतई नहीं की सभी लोग लापरवाही बरतें। जिन्हें कोरंटाइन किया गया है। उन्हें पूरी सावधानी बरतनी होगी। सोशल डिस्टेसिंग का तो सभी को अगले 21 दिनों तक पालन करना होगा। नए लोग भी जिले में आ रहे हैं। इस लिए सावधानी बरतना जरूरी है। प्रशासन ने सोमवार की रात जो आंकड़े जारी किए हैं। वह क्रमवार आपके सामने हैं। लेकिन, नया भोजपुर के लोगों को सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। क्योंकि वह इलाका जोखिम झेल चुका है।
जिला प्रशासन का कोरोना अपडेट
1. अररिया में पॉजिटिव पाए गए बक्सर निवासी पुलिस कर्मी के परिवार के सैंपल जांच हेतु भेजा गया था। सभी का रिपोर्ट नेगेटिव आया है।
2. नया भोजपुर में एक लक्षण के आधार पर पॉजिटिव पाए गए मरीज़ के परिवार वालों का जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आया है।
3. वर्तमान में नया भोजपुर के सभी लोगों का रिपोर्ट प्राप्त हो गया है। कोई भी रिपोर्ट लंबित नहीं है। जो रिपोर्ट भी लंबित है वो पॉजिटिव मरीज़ का फॉलोअप रिपोर्ट है।
4. 26 पॉजिटिव मरीज़ का पहला रिपोर्ट नेगेटिव आया है। कल उनका दूसरा सैंपल लिया जाएगा।
5. 7 पॉजिटिव मरीज़ का दूसरा रिपोर्ट भी नेगेटिव आया है। उनका कल चेस्ट एक्सरे लिया जाएगा एवं अग्रेतर करवाई की जाएगी। प्रशासन नया भोजपुर को अगले 28 दिन सख्ती से निगरानी करेगी।
6. आप अवगत हैं कि कोरोना में काफी अनिश्चितता हैं। वर्तमान आंकड़ों से ऐसा प्रतीत होता है कि हमलोग नया भोजपुर में संक्रमण की कड़ी को तोडऩे में सफल हुए हैं।
7. नया भोजपुर के अनुभव से यह पता चलता है कि जितना ज्यादा आप सामाजिक दूरी का खयाल रखेंगे , संक्रमण की कड़ी को तोडऩा उतना ही आसान है।
8. आप सभी से अनुरोध है कि कड़ाई से सामाजिक दूरी का पालन करें एवं प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देश का पालन करें। सभी लोगों से अनुरोध है कुछ मनचलों पर सामाजिक दबाव भी बनाएं।
9. हम सभी कामना करें कि सभी मरीज़ जल्दी ठीक हो जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here