केन्द्रीय जेल तक पहुंचा कोरोना, 22 नए मरीज मिले

0
3728

-273 सक्रिय समेत कुल आंकड़ा पहुंचा 684
बक्सर खबर। आज रविवार को कुल 22 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। जिसमें से सर्वाधिक केस बक्सर नगर से हैं। प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार कोरोना का संक्रमण केन्द्रीय जेल तक पहुंच गया है। हालांकि यह पहला केस है। जो जेल से संबंधित हैं। लेकिन, यह स्पष्ट नहीं किया गया है। यह कैदी है अथवा जेल का कोई कर्मचारी या अधिकारी।

अब जिले में कुल सक्रिय रोगियों की संख्या 273 पहुंच गई है। साथ ही कुल आंकड़ा 684 पहुंच गया है। आज जो 22 केस सामने आए हैं। इनमें दो नावानगर प्रखंड के हैं। अन्य 20 बक्सर नगर के हैं। जिनमें नगर थाना, केन्द्रीय जेल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सदर से दो, शिक्षक कालोनी, मुसाफिर गंज, चीनी मिल, नया बाजार, सिविल लाइन, सोहनी पट्टी, जमुना चौक व पीपी रोड के मरीज शामिल हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here