पुलिस महकमें पर कोरोना का साया, नगर और मुफस्सिल थाना जद में

0
1738

बक्सर खबर। कोरोना संक्रमण का खतरा हर जगह है। इसकी जद में सभी सरकारी महकमें आ चुके हैं। अब आम और खास वाली बात नहीं रह गई। अगर देखा जाए तो आम आदमी के पास सुरक्षित रहने के विकल्प हैं। लेकिन, सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए खतरा बरकार है। आज सोमवार को जो रिपोर्ट आई है। उसमें आठ पुलिस वाले हैं।

नगर थाना टॉप पर है। यहां पांच लोगों को पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले भी यहां कई लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा ब्रह्मपुर के अंचल निरीक्षक भी इसी सूची में शामिल हैं। सूत्रों ने बताया मुफस्सिल थाने के एक एसआई व वहां के मुंशी भी संक्रमित पाए गए हैं। इस लिए इन दिनों बेवजह थाने का चक्कर लगाना भी खतरे से खाली नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here